CG NEWS : सीएम विष्णु देव साय का विकास यात्रा, दंतेवाड़ा, सुकमा और कोण्डागांव में लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: CM will inaugurate Vishnu Dev Sai’s Vikas Yatra and perform Bhoomi Pujan in Dantewada, Sukma and Kondagaon.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 13 जनवरी, सोमवार को दंतेवाड़ा, सुकमा और कोण्डागांव के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री वृहद स्तर पर विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही कोण्डागांव में आयोजित रोड शो में भी हिस्सा लेंगे।

दंतेवाड़ा में शुरुआत –

मुख्यमंत्री का दौरा सुबह 10:05 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली से शुरू होगा। वहां पूर्वान्ह 11:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।

सुकमा में विकास की रफ्तार –

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे सुकमा जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी।

कोण्डागांव में रोड शो और विकास कार्य –

अपराह्न 3:00 बजे मुख्यमंत्री कोण्डागांव पहुंचेंगे, जहां भव्य रोड शो के बाद स्टेडियम ग्राउंड, विकास नगर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 5:15 बजे रायपुर वापस लौटेंगे। इस दौरे को लेकर क्षेत्रीय जनता में उत्साह है, और विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक उम्मीदें जताई जा रही हैं।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related