TAMILNADU POLITICS:कभी भी गिर सकती है थलापति विजय की सरकार? 

Date:

TAMIL NADU POLITICS: Could Thalapathy Vijay’s Government Fall at Any Moment?

TAMILNADU POLITICS: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। दावा किया जा रहा है की नए नवेले मुख्यमंत्री थलापति जोसेफ विजय की सरकार जल्द ही गिर जायेगी।

DMK प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दावा किया है कि विजय सरकार ‘कभी भी गिर सकती है’।

दूसरी तरफ सरकार को बाहर से समर्थन दे रही CPM ने साफ कहा है कि अगर AIADMK  के बागी विधायकों को सरकार या मंत्रिमंडल में जगह दी गई, तो वह अपने समर्थन पर दोबारा विचार करेगी।

CPM  ने विजय सरकार को समर्थन इसलिए दिया था ताकि राज्य में राष्ट्रपति शासन या ‘BJP की बैकडोर एंट्री’ को रोका जा सके।

इस बयान के बाद विजय सरकार की स्थिरता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

वही TVK के सूत्रों का कहना है कि सरकार पूरी तरह स्थिर है और उसके पास पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए पर्याप्त संख्या बल मौजूद है।

पार्टी का दावा है कि विपक्ष राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बनाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related