CG NEWS: सुरक्षा में लापरवाही पड़ी भारी, क्रशर प्लांट सील! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Security Negligence Proves Costly—Crusher Plant Sealed!

CG NEWS: बलरामपुर जिले के बारियों चौकी क्षेत्र स्थित भिलाईखुर्द गांव में संचालित गिट्टी क्रशर प्लांट में 20 वर्षीय मजदूर की मौत के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है।

17 मई को प्लांट में काम के दौरान एक मजदूर कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आ गया था, हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। हादसे के बाद अब श्रमिक सुरक्षा और औद्योगिक नियमों के पालन को लेकर प्रशासनिक सख्ती बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है, अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related