CG SATTA NEWS: सट्टे की लत बनी कारोबारी मौत की वजह… 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SATTA NEWS: Gambling Addiction Becomes the Cause of Businessman’s Death…

CG SATTA NEWS : अंबिकापुर शहर के सद्भावना चौक निवासी 43 वर्षीय आशीष गर्ग ने कथित तौर पर करीब एक करोड़ रुपए के कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

पिछले 10 दिनों के भीतर क्रिकेट सट्टे से जुड़ी आत्महत्या की यह दूसरी घटना है, जिसने शहर में चिंता बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, आशीष गर्ग सद्भावना चौक में “आशीष जनरल स्टोर्स” नाम से दुकान संचालित करता था। बताया जा रहा है कि उसे लंबे समय से क्रिकेट सट्टा खेलने की लत थी।

शुरुआत में छोटे स्तर पर सट्टा खेलने वाला आशीष धीरे-धीरे बड़ी रकम दांव पर लगाने लगा। लगातार हार के कारण उस पर लाखों रुपए का कर्ज बढ़ता गया और बाद में यह रकम करीब एक करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज के कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। उसने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया, तत्काल उसे शहर के होलीक्रॉस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।

मृतक अपने पिता से अलग पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। परिवार के लोगों का कहना है कि कर्ज और आर्थिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related