CG School Fees Hike: “The Double Whammy of Inflation—Massive Increase in School Fees Too!”
CG SCHOOl FEES HIKE : छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल स्तर की स्थानीय शुल्क को 410 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। वहीं हायर सेकेंडरी कक्षाओं के लिए यह शुल्क 445 रुपए से बढ़ाकर 550 रुपए कर दिया गया है।
बढ़ी हुई फीस शासकीय, अनुदान प्राप्त, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों और पीएम श्री स्कूलों में लागू होगी।
सरकार का कहना है कि परीक्षा सामग्री, खेल सामग्री और विज्ञान प्रयोगशाला से जुड़ी वस्तुओं की बढ़ती लागत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
जानकारी के अनुसार विद्यालयों में ली जाने वाली स्थानीय शुल्क का उपयोग परीक्षा आयोजन, प्रयोगशाला सामग्री, खेलकूद गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में किया जाता है।
विभाग का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में इन सभी सामग्रियों की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है, जिसके कारण शुल्क बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की गई।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बढ़ी हुई राशि से स्कूलों में गतिविधियों का संचालन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा और छात्रों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
पहले से महंगाई की मार झेल रहे परिवारों का कहना है कि सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र मध्यम और निम्न आय वर्ग से आते हैं। ऐसे में फीस बढ़ोतरी का सीधा असर उनकी जेब पर पड़ेगा।

