PRAGATI 2026 : Why are armies of 12 countries gathered in India amid the Hormuz crisis?
रायपुर डेस्क। पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा हुआ है, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर हालात अभी भी अनिश्चित हैं। इसी बीच भारत ने एक बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है।
मेघालय के उमरोई मिलिट्री स्टेशन में भारत समेत 12 देशों की सेनाओं ने मिलकर बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘प्रगति 2026’ की शुरुआत कर दी है। इसमें भूटान, नेपाल, मलेशिया, श्रीलंका समेत कई मित्र देश शामिल हैं।
इस अभ्यास का मकसद सिर्फ सैन्य ताकत दिखाना नहीं, बल्कि अलग-अलग देशों की सेनाओं के बीच तालमेल, भरोसा और संयुक्त ऑपरेशन क्षमता को मजबूत करना है।
दो हफ्ते चलने वाले इस अभ्यास में जंगल और पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद-रोधी ऑपरेशन की ट्रेनिंग होगी। साथ ही आधुनिक युद्ध रणनीतियों और संयुक्त प्लानिंग पर भी काम किया जाएगा।
भारत की तरफ से इस दौरान स्वदेशी रक्षा तकनीक और उपकरणों का भी प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसे आत्मनिर्भर भारत पहल से जोड़ा जा रहा है।

