CG BULLDOZER ACTION: Administration’s Bulldozer Rolls Over 100 Acres of Illegal Encroachment!
CG BULLDOZER ACTION : राजनांदगांव में प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग, मैरिज पैलेस और दूसरे निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर करीब 100 एकड़ जमीन को खाली कराया है।
बताया जा रहा है कि यह कब्जा दुर्ग के एक बड़े व्यवसायी से जुड़ा हुआ था।
अधिकारियों के मुताबिक बिना अनुमति और नियमों के खिलाफ बड़े स्तर पर जमीन का इस्तेमाल किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा ताकि किसी तरह की स्थिति न बिगड़े।
स्थानीय लोगों की भी मौके पर भीड़ लगी रही।
फिलहाल मामले को जिले की अब तक की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई में माना जा रहा है।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि लंबे समय से इस जमीन को लेकर शिकायतें की जा रही थी।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले दस्तावेजों और अनुमति की पूरी जांच जरूर करें।
