RAHUL GANDHI : PM मोदी और अमित शाह को कहा ‘गद्दार’

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Rahul Gandhi Calls PM Modi and Amit Shah ‘Traitors’

RAHUL GANDHI: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी फिर से विवादित बयान से चर्चा में है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लेते हुए कहा है कि आपका प्रधानमंत्री, आपका गृह मंत्री गद्दार है।

राहुल गांधी ने कहा कि जब भी BJP-RSS के लोग आपके सामने आएं और नरेंद्र मोदी-अमित शाह की बात करें तो आप उनसे खुलकर कहिए नरेंद्र मोदी-अमित शाह गद्दार हैं।

BJP-RSS गद्दार हैं, क्योंकि आप लोगों ने मिलकर देश को बेचने का काम किया है। BJP-RSS ने संविधान पर, वीरा पासी जी, गांधी जी और अंबेडकर जी पर हमला किया है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है… अब आर्थिक तूफान आ रहा है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी…

वे आपसे कहेंगे, रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है। मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है क्योंकि इन्होंने संविधान खत्म किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related