SVPNPA HYDERABAD : Trainee IPS officer touches private parts, makes obscene video
रायपुर डेस्क। देश की सबसे प्रतिष्ठित पुलिस ट्रेनिंग अकादमी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हैदराबाद की सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में ट्रेनिंग कर रही एक महिला IPS अधिकारी ने अपने ही बैच के ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर यौन उत्पीड़न, मारपीट, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

PARLIAMENT MONSOON SESSION : मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा बयान
महिला अधिकारी की शिकायत के मुताबिक आरोपी लंबे समय से अश्लील मैसेज भेजकर मानसिक दबाव बना रहा था। आरोप है कि उसने निजी चैट देखी, बिना अनुमति वीडियो बनाया और उसे महिला के पति को भेज दिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 8 और 9 जुलाई को आरोपी ने कमरे में ले जाकर मारपीट की, गला दबाने की कोशिश की, चाकू से धमकाया और अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की।
PM AWAS YOJANA 2.0 : अब घर लेने से पहले देने होंगे 1.45 लाख रुपये …
पीड़िता की शिकायत पर अट्टापुर थाना पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं और IT Act की धारा 66E व 67A के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में भी हलचल मच गई है।
