FIFA WORLD CUP 2026 : 16 साल बाद स्पेन बना वर्ल्ड चैंपियन!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

FIFA WORLD CUP 2026 : Spain becomes world champion after 16 years!

रायपुर डेस्क। 16 साल का इंतजार आखिर खत्म हो गया। स्पेन ने फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया। न्यू जर्सी में खेले गए फाइनल में स्पेन ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। पूरे 90 मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस ने ऐसा गोल दागा कि स्पेन फिर से दुनिया का चैंपियन बन गया।

SVPNPA HYDERABAD : प्राइवेट पार्ट छुआ, अश्लील वीडियो बनाया, ट्रेनी IPS का खुलासा

इस जीत के साथ स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का अर्जेंटीना का सपना टूट गया।

जीत के साथ स्पेन की झोली में सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि 5.1 करोड़ डॉलर यानी करीब 440 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड इनामी राशि भी आई। उपविजेता अर्जेंटीना को करीब 293 करोड़ रुपये मिले।

इस बार फीफा ने 48 टीमों के बीच करीब 7,500 करोड़ रुपये की प्राइज मनी बांटी। खास बात ये रही कि टूर्नामेंट खेलने वाली कोई भी टीम खाली हाथ नहीं लौटी। सभी टीमों को भागीदारी, तैयारी, यात्रा और ठहरने का खर्च भी फीफा ने दिया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related