TAMIL NADU STATE SONG: CM Vijai gets the ‘State Song’ passed in the Legislative Assembly!
TAMIL NADU STATE SONG: तमिलनाडु विधानसभा ने सोमवार को सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत ‘तमिल थाई वजथु’ के गायन से करने का प्रस्ताव पारित कर दिया.
मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया है, जिसका समर्थन DMK-AIADMK ने भी किया है.
प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उनकी सरकार तमिलनाडु के भाषाई और सांस्कृतिक अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी.
उन्होंने कहा, “तमिल महज़ एक भाषा नहीं, बल्कि लोगों के जीवन और भावनाओं का हिस्सा है. जिस तरह माँ पवित्र होती है, उसी तरह मातृभाषा भी पवित्र होती है.”
प्रस्ताव के मुताबिक़, “तमिलनाडु के शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत राज्य गीत तमिल थाई वजथु के गायन से की जाएगी.”
गौरतलब है कि तमिलनाडु सरकार ने 23 नवंबर 1970 को एक आदेश जारी कर आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत में ‘तमिल थाई वजथु’ के गायन पर ज़ोर दिया था.
बाद में 12 दिसंबर 2021 को राज्य सरकार ने इसे आधिकारिक तौर पर राज्य गीत का दर्जा दिया था.
