PM AWAS YOJANA 2.0 : अब घर लेने से पहले देने होंगे 1.45 लाख रुपये …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM AWAS YOJANA 2.0 : Now you will have to pay Rs 1.45 lakh before buying a house…

रायपुर डेस्क। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभार्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्र सरकार के नए नियम लागू होने के बाद अब स्लम पुनर्वास योजना के तहत घर लेने वालों को पहले से कहीं ज्यादा पैसा जमा करना होगा। पहले जहां 75 हजार रुपये देने पड़ते थे, अब यह राशि बढ़ाकर 1.45 लाख रुपये कर दी गई है।

CG SNAKE BITE SCAM : फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाकर मुआवजा दिलाने का आरोप, कई डॉक्टर रडार पर

नई गाइडलाइन के मुताबिक अब लाभार्थी का अंशदान प्रोजेक्ट लागत का कम से कम 25% होना जरूरी होगा। इसी वजह से यह बदलाव किया गया है। साथ ही प्रति आवास प्रोजेक्ट की लागत भी 4.75 लाख रुपये से बढ़ाकर 5.75 लाख रुपये कर दी गई है।

CG WEATHER UPDATE : 20 से 23 जुलाई तक इन इलाकों में भारी बारिश-बिजली की चेतावनी

रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, बीरगांव, धमतरी और रिसाली नगर निगमों को नए निर्देश भेज दिए गए हैं। चयनित हितग्राहियों का पहले सत्यापन होगा, फिर उन्हें यूनिफाइड वेब पोर्टल (UWP) से संबंधित परियोजना से जोड़ा जाएगा।

योजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि निर्माण लागत बढ़ने के कारण केंद्र सरकार ने प्रोजेक्ट कॉस्ट और हितग्राही अंशदान दोनों में बदलाव किया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related