CG SNAKE BITE SCAM : Accused of forging post-mortem reports to secure compensation, several doctors under scanner
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित स्नेक बाइट मुआवजा घोटाले में बड़ा एक्शन हुआ है। बिलासपुर की पूर्व सिम्स डॉक्टर डॉ. प्रियंका सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि उन्होंने दो मामलों में सांप के काटने से मौत की फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की, जिसके आधार पर मुआवजा लेने की कोशिश की गई।
CG WEATHER UPDATE : 20 से 23 जुलाई तक इन इलाकों में भारी बारिश-बिजली की चेतावनी
पुलिस जांच में सामने आया कि महमंद निवासी निसार खान और लता सूर्यवंशी की मौत के मामलों में फर्जी पीएम रिपोर्ट बनाई गई थी। शिकायत के बाद जांच हुई तो पूरा खेल सामने आ गया। इससे पहले मृतकों के परिजन और एक वकील समेत कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
डॉ. प्रियंका सोनी के खिलाफ पहले भी ऐसा ही मामला दर्ज हो चुका है। आरोप है कि उन्होंने हार्ट अटैक से हुई मौत को भी स्नेक बाइट बताकर फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाई थी। इस मामले में भी पुलिस जल्द उनसे पूछताछ करेगी।
NEET PAPER LEAK PROTEST : संसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता – अभिजीत दिपके
फिलहाल बिलासपुर में स्नेक बाइट मुआवजा घोटाले के 15 मामलों की जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक 4-5 और डॉक्टर जांच के दायरे में हैं और आने वाले दिनों में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
