NEET PAPER LEAK PROTEST : No one can stop us from going to Parliament – Abhijeet Deepak
रायपुर डेस्क। संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन दिल्ली में माहौल गरमा गया है। NEET पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर CJP ने ‘चलो संसद’ मार्च का ऐलान किया है, जबकि दिल्ली पुलिस ने सख्त सुरक्षा के बीच धारा 163 लागू कर दी है।
CG EMPLOYMENT NEWS: बस्तर फाइटर्स के 5,800 पदों पर भर्ती को सरकार की मंजूरी!
19 जुलाई की शाम से ही छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी और उनके परिजन जंतर-मंतर पर जुटने लगे। दूसरी ओर संसद, सेंट्रल विस्टा और आसपास के इलाकों में थ्री-टियर सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। पुलिस का साफ कहना है कि संसद मार्च की कोई अनुमति नहीं दी गई है।
STOCK MARKET CRASH : खुलते ही धड़ाम बाजार!
प्रदर्शनकारी NEET पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर रहे हैं। वहीं पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति मार्च या निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
