STOCK MARKET CRASH : Market crashes as soon as it opens!
रायपुर डेस्क। हफ्ते की शुरुआत शेयर बाजार के लिए भारी साबित हुई। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 600 से ज्यादा अंक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी भी 150 अंक से ज्यादा टूट गया। सबसे बड़ा झटका बैंकिंग शेयरों में देखने को मिला, जहां HDFC Bank, Axis Bank और Kotak Bank जैसे दिग्गज शेयर बुरी तरह फिसल गए।
SONAM WANGCHUK: आज भूख हड़ताल खत्म कर दूंगा, अगर…’,
जानकारों के मुताबिक बाजार की इस बड़ी गिरावट के पीछे अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल सबसे बड़ी वजह है। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़े तनाव ने ग्लोबल मार्केट का मूड बिगाड़ दिया, जिसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा।
एशियाई बाजार भी दबाव में रहे। जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। ग्लोबल तनाव और महंगे होते कच्चे तेल ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
