SONAM WANGCHUK: ‘I will end the hunger strike today, if…’
SONAM WANGCHUK: सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म करने के लिए सरकार के सामने अपनी 3 शर्तें भी रखी हैं.
उनका कहना है कि अगर सरकार उनकी तीन शर्तों में से किसी एक शर्त को भी पूरी कर देती है तो वह अपना अनशन तोड़ देंगे.

वांगचुक ने एक्स पर लिखा, ‘…मैं 20 जुलाई को अपना अनशन खत्म कर दूंगा, अगर.’
उनकी शर्ते:
1.सरकार शिक्षा व्यवस्था में हाल की विफलताओं, जैसे प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं, की जिम्मेदारी स्वीकार करती है…
या
2. यदि संसद सदस्य और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता संसद पहुंचते हैं और राजनीतिक दल यह आश्वासन देते हैं कि वे इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे, तो मैं अपना अनशन समाप्त कर दूंगा…
या
3. यदि स्वास्थ्य या अन्य वजहों से मेरे लिए अनशन जारी रखना संभव नहीं रहा, तो वह उस स्थिति में भी अपना अनशन समाप्त कर दूंगा, बशर्ते विभिन्न दलों के सांसद और नेता अस्पताल आकर मुझे यही आश्वासन दें.”
वांगचुक का यह संदेश ऐसे समय आया, जब आज CJP के प्रस्तावित ‘संसद मार्च’ से पहले जंतर-मंतर पर सैकड़ों समर्थक जुटे हुए है.
