DELIMITATION BILL : परिसीमन पर DMK का बड़ा फैसला, INDIA ब्लॉक को झटका!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELIMITATION BILL : DMK’s big decision on delimitation, a blow to the India block!

रायपुर डेस्क। परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी INDIA ब्लॉक में मतभेद सामने आने लगे हैं। DMK प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार का समर्थन करने का फैसला लिया है। इस कदम को INDIA ब्लॉक के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

स्टालिन ने चेन्नई में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के वरिष्ठ नेता और तीन मुख्यमंत्री उनसे मिलने पहुंचे थे। करीब 70 मिनट तक चली बैठक में परिसीमन को लेकर DMK का रुख स्पष्ट करने पर चर्चा हुई।

स्टालिन के मुताबिक, उनकी पार्टी पहले ही परिसीमन के मुद्दे पर अपनी लड़ाई और मांगों को लेकर विपक्षी नेताओं को जानकारी दे चुकी है। DMK निष्पक्ष परिसीमन की मांग पर कायम है।

उन्होंने कहा कि पार्टी को आशंका है कि अगर बिल गिर जाता है, तो तमिलनाडु को मिलने वाला हिस्सा भी प्रभावित हो सकता है। 2027 में प्रस्तावित परिसीमन के दौरान राज्यों के हिस्से में कमी होने की आशंका को रोकना मुश्किल हो सकता है।

स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु के अधिकारों और हिस्सेदारी की रक्षा के लिए अगले 25 साल को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

DMK के इस रुख से परिसीमन के मुद्दे पर विपक्षी एकजुटता के सामने नई चुनौती खड़ी हो सकती है। अब नजर केंद्र सरकार और INDIA ब्लॉक के अगले कदम पर है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related