CHHATTISGARH : सुकमा कैंप में चली गोली, जवान की मौत से हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Firing in Sukma camp, panic due to death of soldier

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ कैंप के भीतर गोली चलने से एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। घटना मेट्टागुड़म कैंप की है, जहां 131वीं बटालियन में तैनात देवानंद यादव ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। घटना के बाद कैंप में अफरा-तफरी मच गई।

आधी रात को सुनाई दी गोली की आवाज

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 12 अक्टूबर की देर रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच हुई। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे तो देवानंद यादव घायल अवस्था में मिले। जवान उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे जवान

देवानंद यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के करजहा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। उनकी मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है। घटना से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।

आखिर किन परिस्थितियों में हुई घटना?

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे गृह ग्राम भेजने की तैयारी की जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जवान ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। अधिकारियों ने भी किसी संभावित कारण की पुष्टि नहीं की है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वजह सामने आ सकेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related