KOLKATA KALIGHAT INCIDENT : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश? महिला हिरासत में

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KOLKATA KALIGHAT INCIDENT : Attempted attack on Mamata Banerjee? Woman detained

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की शिकायत के मुताबिक, कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास के पास एक महिला ने उनके साथ गाली-गलौज की और चाकू से हमला करने की कोशिश की। घटना के बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

महिला के पास हथियार नहीं मिलने का दावा

टीएमसी नेता डोला सेन ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी पूजा के उद्घाटन के लिए जा रही थीं, तभी महिला ने उनके साथ अभद्रता की। शिकायत में महिला के नशे में होने का भी दावा किया गया है।

हालांकि, पुलिस ने बताया कि हिरासत में ली गई महिला के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक, मौके पर सिविक वॉलंटियर के साथ तीखी बहस भी हुई थी।

महिला के नाम पर भी अलग-अलग दावे

टीएमसी की शिकायत में महिला का नाम तनिष्ठा साहा बताया गया है, जबकि पुलिस ने उसका नाम अनुषा साहा बताया है। कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अजय नंदा के अनुसार, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की शुरुआती जानकारी मिली है। पुलिस उसके मकसद का पता लगाने में जुटी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

टीएमसी नेताओं ने इस घटना को ममता बनर्जी की जेड प्लस सुरक्षा में सेंध बताते हुए सवाल उठाए हैं। शिकायत में यह भी दावा किया गया कि महिला ने खुद को ममता बनर्जी की भतीजी बताया था।

फिलहाल, हमले की कोशिश और महिला के मकसद को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related