INDIGO FLIGHT DIVERSION : रायपुर में नहीं उतर पाई फ्लाइट, नागपुर भेजा गया विमान!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIGO FLIGHT DIVERSION : Flight could not land in Raipur, plane diverted to Nagpur!

रायपुर। दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 734 मंगलवार को रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई। विमान ने एयरपोर्ट के ऊपर कई चक्कर लगाए और करीब चार से पांच बार उतरने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। इसके बाद विमान को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

रनवे में खराबी या मौसम बना वजह?

शुरुआती जानकारी में रायपुर एयरपोर्ट के रनवे में खराबी को डायवर्जन की वजह बताया गया। वहीं, कुछ रिपोर्ट में खराब मौसम और तेज हवाओं की बात भी सामने आई। माना एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) में तकनीकी खराबी की चर्चा भी हुई।

हालांकि, विमान को डायवर्ट करने की सटीक वजह की आधिकारिक पुष्टि स्पष्ट नहीं है। जानकारी के मुताबिक, रनवे की समस्या दूर होने के बाद नागपुर में उतरी इंडिगो फ्लाइट को रायपुर आने के निर्देश दिए गए।

विमान में सवार थे कांग्रेस के बड़े नेता

इस फ्लाइट में पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा और कई विधायक भी सवार थे। अचानक विमान का रास्ता बदलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा दिल्ली और मुंबई से आने वाली दो अन्य उड़ानों को भी नागपुर डायवर्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। कुछ उड़ानों के प्रभावित होने से रायपुर एयरपोर्ट की व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं।

अब सबसे अहम सवाल यह है कि आखिर विमान की लैंडिंग में बाधा की असली वजह क्या थी, रनवे की खराबी, मौसम या ATC की तकनीकी दिक्कत? इसकी पुष्टि होने पर ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related