SMRITI IRANI IN CG : स्कूटी पर स्मृति का रोड शो, सीएम भूपेश के खिलाफ बोली ऐसी बात ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SMRITI IRANI IN CG: Smriti’s road show on Scooty, said such thing against CM Bhupesh..

केशकाल। राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए केवल 2 दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में भाजपा ने भी तैयारियों के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में रविवार को भाजपा ने नीलकंठ टेकाम के समर्थन में मतदाताओं से वोट अपील करने के लिए केशकाल में बाइक रैली एवं रोड शो का आयोजन किया, जिसमें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं।

इस दौरान सर्वप्रथम सुरडोंगर स्टेडियम के हेलीपैड में भाजपा नेताओं ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात स्मृति ईरानी भाजपा कार्यकर्ता नवदीप सोनी के घर पहुँचीं और स्वयं ही चाय बनाने में जुट गई। चाय बनाने के बाद घर के सभी सदस्यों व कार्यकर्ताओं को चाय भी पिलाई।

केशकाल से फरसगांव तक बाईक रैली में शामिल हुईं केन्द्रीय मंत्री

केशकाल के विश्रामपुरी चौक से शुरू हुई यह बाइक रैली बहीगाँव होते हुए फरसगांव पहुंचीं। इस दौरान पूरे 30 किलोमीटर तक के रोड शो में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्मृति ईरानी स्वयं ही स्कूटी चलाती हुई नजर आईं। वहीं कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी ही गर्मजोशी के साथ नारेबाजी करते हुए रोड शो किया। अंत में फरसगांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की गारंटी है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ में भाजपा का रुझान दिख रहा है। स्पीड लिमिट के साथ हमने स्कूटी चलाई है, साथ में हेलमेट का भी उपयोग किया है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश की हर महिला जिस रफ्तार से विकास की पथ कर चल रही है, मैं उसी का प्रमाण दे रही हूं।

भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचीं स्मृति ने बनाई चाय, घरवालों को भी पिलाई

स्मृति ईरानी भाजपा कार्यकर्ता नवदीप सोनी के घर पहुँचीं और स्वयं ही चाय बनाने में जुट गर्इं। चाय बनाने के बाद घर के सभी सदस्यों को चाय भी बना कर पिलाया। चाय बनाने को लेकर स्मृति ईरानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और परिवार के घर चाय बनाने में कोई शर्म नहीं है।

भाजपा का घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ के विकास की गारंटी

जिस प्रकार से भाजपा ने घोषणा पत्र में धान का समर्थन मूल्य 31 सौ दे रही है महतारी के पालन जतन व विवाहित महिलाओं को 12 हजार रु, 5 सौ गैस सिलेंडर देने का संकल्प है ऐसे सभी मोदी का गारन्टी रंग लाएगी ।

स्मृति ईरानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराब, गौठान, सट्टाबाजार में जनता को लूट कर अपने जेब में पैसा भरा हो, ये शर्मनाक बात है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार सट्टाबाजों और हवाला के पैसे से चुनाव लड़ रही है।

देश हो या प्रदेश हो कांग्रेस पार्टी वादाखिलाफी के लिए जानी जाती है। पूरे छत्तीसगढ़ को भ्रम में रखे हुए हैं। कांग्रेस यदि वचन दे रही है तो उसकी पूर्ति हो।

बस्तर के जीत पर स्मृति ईरानी ने कहा 30 किमी बाईक रैली से ही देख सकते हो जीत की आगाज हो चुका है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SKYROOT AEROSPACE : भारत ने रचा नया इतिहास! उड़ गया विक्रम-1

SKYROOT AEROSPACE : India creates history! Vikram-1 takes off श्रीहरिकोटा।...

AAMIR KHAN THREAT : अब आमिर निशाने पर!

AAMIR KHAN THREAT : Now Aamir is in the...

US IRAN CONFLICT : अमेरिका का लगातार सातवीं रात हमला

US-IRAN CONFLICT : America attacks for the seventh consecutive...