SIA RAID : कश्मीर टाइम्स के कार्यालय पर SIA की छापेमारी, संपादक  पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का केस दर्ज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SIA RAID: जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने गुरुवार को जम्मू स्थित कश्मीर टाइम्स के कार्यालय पर बड़ी कार्रवाई की। अख़बार पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने और देश के खिलाफ असंतोष फैलाने के आरोपों के आधार पर यह छापेमारी की गई।

छापे के दौरान SIA ने AK राइफल के कारतूस, पिस्टल के राउंड, हैंड ग्रेनेड पिन और कई अन्य सामान बरामद किए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अखबार की संपादक अनुराधा भसीन के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जांच उनके कथित तौर पर ऐसी गतिविधियों से जुड़े होने पर केंद्रित है, जिन्हें भारत की संप्रभुता के लिए खतरा बताया जा रहा है।

SIA की टीम सुबह रेजिडेंसी रोड स्थित कार्यालय पहुंची और कई घंटों तक दस्तावेजों व डिजिटल उपकरणों की विस्तृत जांच की। यह कार्रवाई FIR नंबर 02/2025, गैरकानूनी गतिविधियों की धारा 13 के तहत की गई है।

कश्मीर टाइम्स जम्मू-कश्मीर का एक पुराना अंग्रेजी दैनिक रहा है। संस्थापक वेद भसीन के निधन के बाद अखबार का संचालन उनकी बेटी अनुराधा भसीन और दामाद प्रमोद जम्वाल कर रहे थे, हालांकि काफी समय से इसका नियमित प्रकाशन प्रभावित रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related