ACCIDENT BREAKING: तम्हिनी घाट में बड़ा हादसा, 400 फीट गहरी खाई में SUV गिरने से छह युवकों की मौत

Date:

ACCIDENT BREAKING: नई दिल्ली। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के तम्हिनी घाट इलाके में बड़ा हादसा हो गया, जहाँ एक SUV के 400 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना मंगलवार सुबह हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को गुरुवार सुबह मिली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन कैमरे की मदद से खाई में गिरी SUV का पता लगाया गया। मृतकों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सभी युवक सोमवार देर शाम पुणे से थार SUV में रवाना हुए थे।

मंगलवार सुबह से संपर्क न होने पर परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर सभी के फोन की लोकेशन तम्हिनी घाट में मिली, जिसके बाद मानगांव पुलिस स्टेशन की टीम ने खोज अभियान शुरू किया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान सड़क के एक मोड़ पर टूटी हुई सेफ्टी रेलिंग मिली। पुलिस ने ड्रोन उड़ाया तो SUV नीचे घाटी में एक पेड़ में फंसी दिखाई दी। अधिकारियों का कहना है कि कोई चश्मदीद गवाह नहीं है, लेकिन संभावना है कि ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

रायगढ़ पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों ने गुरुवार दोपहर सभी शव बरामद कर लिए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related