CG VYAPAM FIR : SEAT-26 में बड़ा फर्जीवाड़ा! व्यापम पहुंचा थाने …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VYAPAM FIR : Major fraud in SEAT-26! Vyapam reaches police station…

रायपुर। सहायक शिक्षक और व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2026 (SEAT-26) को लेकर सोशल मीडिया पर एक फर्जी निर्देश पत्र वायरल होने से हड़कंप मच गया है। इस भ्रामक दस्तावेज़ के सामने आते ही छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

व्यापम अधिकारियों के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति ने परीक्षा से जुड़ा फर्जी निर्देश पत्र सोशल मीडिया पर फैलाया, जिसमें गलत और भ्रामक जानकारियां दी गई थीं। इससे बड़ी संख्या में परीक्षार्थी भ्रमित हो गए। जांच के बाद दस्तावेज़ को पूरी तरह फर्जी घोषित किया गया।

छत्तीसगढ़ व्यापम के कंट्रोलर हिमांशु अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित थाना राखी में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि फर्जी लेटर किसने और किस मकसद से वायरल किया।

व्यापम ने उम्मीदवारों से साफ कहा है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत सूचनाओं पर ही भरोसा करें। परीक्षा से जुड़ी सही जानकारी समय पर जारी की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related