CG BREAKING : CM के निर्देश के बाद एक्शन, रफीक रज्जाक समेत कई लोगों पर केस दर्ज

Date:

CG BREAKING : Action taken after CM’s instructions, case registered against Rafiq Razzaq and many others

सरगुजा। सरगुजा जिले के लखनपुर इलाके में पंडो आदिवासियों की जमीन कब्जाने के आरोप का मामला अब बड़ा प्रशासनिक एक्शन बन गया है। खबर सामने आने के कुछ ही घंटों बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई के निर्देश दे दिए।

सीएम के निर्देश के बाद प्रशासन हरकत में आया और लखनपुर थाने में रफीक रज्जाक समेत अन्य लोगों के खिलाफ BNS और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मामला लखनपुर ब्लॉक के राजाकटेल गांव का है, जहां राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पंडो जनजाति के करीब 20 परिवार वर्षों से रह रहे हैं। आरोप है कि बाहरी राज्यों से आए कुछ लोगों ने पहले बकरी रखने के बहाने जमीन मांगी और धीरे-धीरे उसी जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि कई आदिवासियों को पैसे उधार देकर, शराब की लत लगाकर और कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवाकर उनकी जमीन अपने नाम लिखवा ली गई। धीरे-धीरे बाहर से और लोगों को बुलाकर बसाया गया, जिससे गांव की स्थिति पूरी तरह बदल गई।

इस पूरे मामले की शिकायत नगर निगम पार्षद आलोक दुबे ने सरगुजा कमिश्नर से की थी। शिकायत के बाद कमिश्नर ने अंबिकापुर कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और कई जमीनों पर कब्जे की पुष्टि की जानकारी दी।

इसके बाद एसडीएम उदयपुर ने 14 लोगों को नोटिस जारी कर जमीन के दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया है। वहीं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी भी गांव पहुंचे और पंडो आदिवासियों से मुलाकात कर जमीन वापस दिलाने का भरोसा दिया है।

मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और प्रशासन आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटा हुआ है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related