CG BREAKING : RI समेत 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Show cause notice issued to 14 Patwaris including RI

कोरबा. कोरबा जिले में राजस्व विभाग की सुस्ती अब भारी पड़ती दिख रही है। पेंडिंग राजस्व प्रकरणों और सरकारी योजनाओं के काम में लापरवाही से नाराज कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक राजस्व निरीक्षक (RI) और 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

जिला कार्यालय में आयोजित राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में जब कामकाज की रिपोर्ट सामने आई तो कई मामलों में धीमी प्रगति देखकर कलेक्टर नाराज हो गए। उन्होंने साफ कहा कि शासन की योजनाओं और राजस्व कार्यों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिले के 113 मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वेक्षण कार्य की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 8 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन और 12 ग्रामों का प्रारंभिक प्रकाशन पूरा हो चुका है, जबकि बाकी गांवों में सर्वे का काम अभी जारी है।

कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों को निर्देश दिया कि ग्रामवार खसरों का सत्यापन तेजी से किया जाए और प्रारंभिक व अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया तय समय में पूरी की जाए। साथ ही राजस्व रिकॉर्ड की साफ-सुथरी और सही प्रति तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर के इस सख्त रुख और एक साथ 14 पटवारियों को नोटिस जारी होने के बाद जिले के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related