BREAKING : 130 नक्सलियों ने डाले हथियार!

Date:

CG BREAKING : 130 Naxalites surrendered!

रायपुर। नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादियों के कमजोर पड़ने के संकेत अब खुलकर सामने आने लगे हैं। शनिवार को तेलंगाना में एक साथ 130 माओवादी कैडर ने हथियार डाल दिए।

यह सरेंडर कार्यक्रम हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित ICCC सेंटर में हुआ, जहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवन्थ रेड्डी खुद मौजूद रहे। इस दौरान कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सरकारी अफसर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

बताया जा रहा है कि सरेंडर करने वाले अधिकांश माओवादी छत्तीसगढ़ के बीजापुर और आसपास के इलाकों से जुड़े रहे हैं। इनमें संगठन के कई अहम सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वालों में 3 स्टेट कमेटी मेंबर, 1 आरसीएम, 10 DYCM स्तर के सदस्य, 46 एरिया कमेटी मेंबर और 70 पार्टी मेंबर शामिल हैं। यह माओवादी लंबे समय से संगठन में सक्रिय थे।

सरेंडर के दौरान सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में हथियार भी सौंपे गए। इनमें 21 AK-47, 21 इंसास रायफल, 20 एसएलआर, 18 .303 रायफल, 18 देसी बंदूक, 1 इंसास एलएमजी, 1 कार्बाइन और 2 पिस्टल समेत कई हथियार शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि हाल ही में सरेंडर कर चुके माओवादी चीफ देवजी की PLGA कमांडर टीम के कुछ सदस्य भी इस आत्मसमर्पण में शामिल हैं। इसे नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related