Road Accident : ट्रक और ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर, ड्राइवर की जलकर मौत।

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Road Accident: Massive collision between a truck and a trailer; driver burns to death.

Road Accident News : जिले के रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम महुली के पास ट्रक और ट्रेलर में सुबह करीब नौ बजे हुआ।

ट्रक और ट्रेलर में टक्कर से भीषण आग

जानकारी के मुताबिक, ट्रक राइस मिल से चावल लोड कर वाड्रफनगर की ओर जा रहा था, जिसे ग्राम विजयनगर के रहने वाला संतोष गुप्ता (44) चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रेलर से ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर में क्लिंकर लोड था और वह कोरबा के दीपिका क्षेत्र से आ रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रेलर ड्राइवर अरबाज (28) अंदर ही फंस गया और बाहर निकल नहीं पाया

स्थानीय लोगों ने बचाई ट्रक चालक की जान

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए ट्रक का शीशा तोड़कर चालक संतोष गुप्ता को बाहर निकाला। वह भी ट्रक के केबिन में फंसा हुआ था। गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया

 

पुलिस और दमकल की टीम पहुँची

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रेलर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक तौर पर तेज गति को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related