RAIPUR NEWS : टिकरापारा में बनेंगे 144 नए फ्लैट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR NEWS : 144 new flats to be built in Tikrapara

रायपुर। रायपुर के टिकरापारा इलाके में 50 साल पुराने 96 टेनामेंट आवासीय परिसर को अब नया रूप मिलने जा रहा है। रायपुर विकास प्राधिकरण ने इस पूरे परिसर के पुनर्निर्माण की बड़ी योजना तैयार कर ली है और इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।

नई योजना के तहत यहां कुल 144 आधुनिक फ्लैट बनाए जाएंगे। इनमें 48 फ्लैट 1 BHK और 96 फ्लैट 2 BHK होंगे। खास बात यह है कि जो पुराने आवंटी हैं, उन्हें ये फ्लैट रियायती दर पर दिए जाएंगे, जबकि बाकी फ्लैट्स को प्राधिकरण निविदा प्रक्रिया के जरिए बेचने की तैयारी में है।

प्रस्तावित आवासीय परिसर को पूरी तरह आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा। बिल्डिंग 8 मंजिला होगी और ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा परिसर में दुकानों के लिए भी जगह बनाई जाएगी, ताकि आसपास के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों की सुविधाएं यहीं मिल सकें।

बताया जा रहा है कि रायपुर विकास प्राधिकरण की यह पहली रीडेवलपमेंट परियोजना है, जिसके जरिए पुराने और जर्जर आवासीय परिसरों को आधुनिक स्वरूप देने की शुरुआत की जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related