CG MITTAL HOSPITAL: Preparations underway for action against the hospital; CMHO has formed an inquiry committee!
CG MITTAL HOSPITAL: राजधानी के मित्तल हॉस्पिटल में जिंदा व्यक्ति को मृत बताने के मामले में CMHO ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है।
इस टीम में डॉ. संजीव वोहरा, डॉ. विनाश चतुर्वेदी, डॉ. श्वेता सोनवानी और सनत कुमार पटेल शामिल हैं।
CMHO ने मामले की जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगा है।
बता दें कि लोधीपारा चौक स्थित Mittal Hospital पर आरोप है कि जीवित व्यक्ति को मृत बताकर बॉडी परिजनों को सौंपा दिया था।
अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के दौरान एंबुलेंस में अचानक मृतक का हाथ पैर हिलने लगा था। इसके बाद उसे पानी पिलाया गया फिर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई थी।
मृतक के परिजनों ने मित्तल हॉस्पिटल को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है।
