CRIME NEWS: अक्षय कुमार हुए गिरफ्तार, महिला ने लगाए गंभीर आरोप! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CRIME NEWS: Akshay Kumar arrested; woman levels serious allegations!

CRIME NEWS: रायगढ़ के चक्रधरनगर पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 31 वर्षीय आरोपी सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले अक्षय कुमार कुम्हरानी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने व ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है ।

महिला ने बताया कि मार्च 2026 में कोरबा रेलवे स्टेशन पर हुई उनकी मुलाकात आरोपी से हुई, जिसने खुद को पुलिसकर्मी बताकर वर्दीधारी तस्वीरें दिखाई और विवाह का वादा कर विश्वास जीता।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने बाद में उसके गांव आकर शादी का बहाना बनाकर शारीरिक संबंध बनाए और गुप्त रूप से उसके अंतरंग फोटो-वीडियो बना लिए।

7 मई को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भी आरोपी ने महिला को बहकाकर उससे दुर्व्यवहार किया तथा उन फाइलों के वायरल होने की धमकी देकर संबंध बनाए रखने का दबाव डाला।

27 मई को आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड कर दिए और व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम के जरिए जान से मारने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा।

महिला की शिकायत पर पुलिस की टीम ने रायगढ़ में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर उससे घटना में प्रयुक्त Real Me सी-3 मोबाइल जब्त किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आगे पुलिस जांच जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छात्रावास में छात्रा की मौत!

CHHATTISGARH : Student dies in hostel! कवर्धा। कवर्धा जिले के...

RUCHIKA SINGH VIDEO : गाली के बाद हाथ जोड़कर माफी!

RUCHIKA SINGH VIDEO : Apology with folded hands after...

KULGAM TERROR ATTACK : नाम पूछकर CG मजदूरों को मारी गोली, कुलगाम में आतंकी हमला

रायपुर डेस्क। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने छत्तीसगढ़...