Nepal Bans Mangoes: After Japan, Nepal imposes a ban on the import of Indian mangoes!
NEPAL BAN MANGOES : भारतीय आम की मिठास और खुशबू का दुनिया में कोई जवाब नहीं है।
पहले जापान ने भारतीय आमों पर रोक लगाई और अब नेपाल ने भी यही रास्ता अपना लिया है।
भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने एक बार फिर ऐसा कदम उठाया है, जिससे वहां के आम उपभोक्ताओं की जेब ढीली होना तय है।
कुछ समय पहले भारत से आने वाले केलों पर पाबंदी लगाकर अपनी फजीहत कराने के बाद, अब नेपाल सरकार ने ‘भारतीय आम’ के इंपोर्ट पर भी कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है।
नेपाली अधिकारियों का दावा है कि भारत से आने वाले आमों में कीटनाशकों की मात्रा बहुत ज्यादा है और सीमावर्ती इलाकों में उनके पास क्वालिटी जांच के लिए पर्याप्त क्वारंटाइन सुविधाएं नहीं हैं।
लेकिन नेपाल के इस फैसले से वहां के फल कारोबारी और आम जनता बेहद डरी हुई है। उन्हें डर है कि जैसे पिछले साल भारतीय केलों पर बैन लगते ही केलों के दाम आसमान पर पहुंच गए थे, वैसा ही हाल अब आम का भी होने वाला है।
नेपाल और जापान जैसे बैन से निपटने के लिए भारतीय कृषि मंत्रालय ने पेस्टिसाइड रेसिड्यू टेस्टिंग लैब और फ्रूट फ्लाई मॉनिटरिंग नेटवर्क को और मजबूत करने की योजना बनाई है।

