CG CRIME: चर्चित “चावल वाले बाबा” और कथावाचक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: Notorious ‘Chawal Wale Baba’ and religious storyteller arrested on rape charges!

CG CRIME:  महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य के रूप में पहचान रखने वाले नरेंद्र नयन शास्त्री को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

पीड़िता के आवेदन और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड कानून की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।

इसके बाद बागबाहरा पुलिस ने नरेन्द्र शास्त्री को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक नरेन्द्र शास्त्री रायपुर जिले के सिलयारी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं और धार्मिक कथावाचन तथा ज्योतिष परामर्श के लिए जाने जाते हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(j), 376(2)(n) और 376(2)(m) के तहत मामला दर्ज किए जाने की जानकारी दी है।

हालांकि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करने से फिलहाल इंकार किया है।

पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मामले में अंतिम निष्कर्ष न्यायालय में सुनवाई और उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही सामने आएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related