LPG PRICE HIKE: फेस्टिव सीजन से पहले महंगी हुई LPG! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

LPG Price Hike: LPG gets costlier ahead of the festive season!

 

LPG PRICE HIKE: अक्टूबर के पहले दिन की शुरुआत महंगाई ने आम जनता को बड़ा झटका देते हुए एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG) के दामों में 62 से 71 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की गई है।

त्योहारों के सीजन से ठीक पहले हुई इस बढ़ोतरी से रेस्टोरेंट, होटल, कैटरर्स और कमर्शियल LPG का इस्तेमाल करने वाले दूसरे व्यवसायों पर खर्च का बोझ बढ़ सकता है।

दिल्ली में, 19-किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत सितंबर के ₹2,747.50 से ₹62.50 बढ़कर ₹2,810 हो गई है। सितंबर में भी इसकी कीमत ₹9.50 बढ़ाई गई थी। मुंबई में, नए कमर्शियल सिलिंडर की कीमत ₹2,764 है, जबकि चेन्नई में यह कीमत बढ़कर ₹2,983 हो गई है।

घरेलू ग्राहकों के लिए राहत की बात है, क्योंकिल फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। घरेलू LPG सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलिंडर की कीमत दिल्ली में ₹942, मुंबई में ₹941.50 और चेन्नई में ₹957.50 ही बनी हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related