PRIME MINISTER INDIA : Modi breaks Nehru’s record!
रायपुर डेस्क। देश की राजनीति में आज एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार प्रधानमंत्री रहते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मोदी अब आजाद भारत के चुनी हुई सरकार के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
US ATTACK ON IRAN : अपाचे हेलीकॉप्टर गिरने के बाद अमेरिका का ईरान पर जवाबी हमला
26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने अब 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड नेहरू के नाम था, जिन्होंने 1952 के बाद चुनी हुई सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में 4,398 दिन पूरे किए थे।
मोदी के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज होने के साथ ही अब चर्चा इस बात की है कि आगे उनका अगला लक्ष्य क्या होगा। बीजेपी इसे मोदी की लोकप्रियता और लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का बड़ा प्रमाण मान रही है।
MATHURA NEWS: मंदिर के पास गिरा छज्जा, आधा दर्जन श्रद्धालु घायल!
मोदी सरकार अब ‘विकसित भारत 2047’ मिशन पर फोकस कर रही है। लक्ष्य है भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना, सेमीकंडक्टर, डिजिटल इंडिया, ग्रीन हाइड्रोजन और स्पेस सेक्टर में बड़ी छलांग लगाना।
हालांकि रिकॉर्ड बनाने के बाद चुनौतियां भी कम नहीं हैं। रोजगार, वैश्विक आर्थिक हालात, गठबंधन की राजनीति और 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करना अब मोदी सरकार की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा माना जा रहा है।
