RAM MANDIR CONTROVERSY : Crores missing from Ram Temple?
रायपुर डेस्क। अयोध्या के राम मंदिर का चढ़ावा अब सियासी संग्राम का नया मुद्दा बन गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों रुपये की रकम गायब है। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और सपा नेता पवन पांडे ने भी दान राशि में गड़बड़ी के आरोप लगाए।
मामला बढ़ता देख श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। ट्रस्ट ने सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि दान-पात्र और आय का नियमित ऑडिट किया जाता है और अभी तक किसी तरह की वित्तीय गड़बड़ी सामने नहीं आई है।
PRIME MINISTER INDIA : मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड!
विवाद तब और बढ़ गया जब कुछ रिपोर्ट्स में दान-पात्र से पैसे चोरी करने और कुछ लोगों की गिरफ्तारी की बातें सामने आईं। हालांकि ट्रस्ट का कहना है कि करोड़ों रुपये गायब होने जैसी बातें पूरी तरह निराधार हैं।
US ATTACK ON IRAN : अपाचे हेलीकॉप्टर गिरने के बाद अमेरिका का ईरान पर जवाबी हमला
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। वहीं ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक और ट्रस्ट प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ऑडिट चल रहा है और अब तक कोई बड़ी अनियमितता नहीं मिली है।
अब यह मामला सिर्फ मंदिर के चढ़ावे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का बड़ा मुद्दा बन गया है।
