US ATTACK ON IRAN : अपाचे हेलीकॉप्टर गिरने के बाद अमेरिका का ईरान पर जवाबी हमला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

US ATTACK ON IRAN : America retaliates against Iran after Apache helicopter crash

रायपुर डेस्क। मिडिल ईस्ट में हालात एक बार फिर विस्फोटक होते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर गिराए जाने के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद अमेरिकी सेना ने ईरानी ठिकानों पर हमले किए हैं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट के आसपास ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार सेंटर और ग्राउंड कंट्रोल ठिकानों को निशाना बनाया गया।

CG CONGRESS: कांग्रेस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर का निधन! 

बताया जा रहा है कि अमेरिकी सेना ने एयर फोर्स और नेवी के लड़ाकू विमानों की मदद से यह ऑपरेशन अंजाम दिया। अमेरिका का दावा है कि यह कार्रवाई अपाचे हेलीकॉप्टर गिराने और क्षेत्र में अमेरिकी हितों पर बढ़ते खतरों के जवाब में की गई है।

वहीं ईरानी मीडिया के अनुसार केशम द्वीप, बंदर अब्बास, सिरिक और जास्क समेत कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। इससे पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

MATHURA NEWS: मंदिर के पास गिरा छज्जा, आधा दर्जन श्रद्धालु घायल! 

इससे पहले ट्रंप ने साफ कहा था कि अमेरिकी हेलीकॉप्टर की घटना का जवाब दिया जाएगा और इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था।

अब सवाल यह है कि क्या यह हमला बड़े युद्ध की शुरुआत है या फिर दोनों देशों के बीच तनाव का नया अध्याय। पूरी दुनिया की नजर फिलहाल मिडिल ईस्ट पर टिकी हुई है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related