NATIONAL PRESS DAY: “Journalism: Populist or Responsible”
NATIONAL PRESS DAY: आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस है। यह दिवस देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में स्वतंत्र, जिम्मेदार और नैतिक पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। 16 नवंबर 1966 को भारतीय प्रेस परिषद (प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया) ने अपना कामकाज शुरू किया था। इसी उपलक्ष्य में हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है।
एक स्वतंत्र संस्था के रूप में स्थापित भारतीय प्रेस परिषद का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रेस पत्रकारिता के उच्च मानकों और नैतिक मूल्यों को बनाए रखे। इस वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह की थीम है- पत्रकारिता: लोकलुभावन या जिम्मेदार
दरअसल, पुराने दौर की पत्रकारिता और अब की पत्रकारिता में अंतर आ गया है। आज हर एक भारतीय पत्रकार बनने की दौड़ में आगे है। लेकिन कहीं न कहीं सबका मकसद एक ही है- वायरल होना। आज की पत्रकारिता अखबारों से निकलकर हमारे फोन के स्क्रीन तक पहुंच गई है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण साल 2026 के स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में देखा गया।
लोग युवाओं के ऊपर हंस रहे थे, कह रहे थे कि ये आंदोलन नहीं मजाक है। लेकिन मजाक-मजाक में ये आंदोलन देशभर में फैल गया। नीट-पीजी परीक्षा में पेपर लीक का विरोध कर रहे स्टूडेट्स दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद भवन तक मार्च करते हुए पहुंच गए।
आज हर एक युवक का पत्रकारिता पर से भरोसा कम हो रहा है। आज एक Gen Z के लिए सोशल मीडिया न्यूज-अपडेट पाने का मुख्य ऑपशन है।
आज एक GEN Z कहता है कि अगर आपके साथ कुछ भी गलत हो रहा है तो अब अखबार के संपादन को खोजने की जरूर नहीं है, न ही टीवी चैनल से संपर्क करने की। बस जहां गलत होता दिखे, अपना आईफोन उठाओ और वीडियो बनाना शुरू कर दो।
सबसे पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आओ और फटाफट सबकी असलियत दिखा दो। आज का युवा कहता है कि आप खुद की मदद स्वयं करो। GEN Z के मुताबिक, आज का सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम और न्यूज चैनलों से ज्यादा प्रभावशाली हो गया है।


