CYCLONE AKWAN: Impact of Cyclone Akwan to be felt in Chhattisgarh; rain likely.
CYCLONE AKWAN : छत्तीसगढ़ में तूफान अर्नब और मुरासु के बाद अब नए तूफान अकवान की एंट्री होने वाली है. दरअसल, बंगाल की खाड़ी में 3 हफ्ते के अंदर ये तीसरा चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है.
बीते दिन को वहां एक वायुमंडलीय दबाव बन गया है. अगर यह पूरी तरह से तूफान में बदल गया तो इसका नाम अकवान रखा जाएगा.
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले 13 साल में ऐसा पहली बार होगा जब 20 दिन के अंदर ही खाड़ी में तीन-तीन चक्रवात बन रहे हों. रविवार को खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. इसे डिप्रेशन कहा जाता है. मौसम विभाग का कहना है कि यह सिस्टम सोमवार तक चक्रवात का रूप ले सकता है.
17 नवंबर तक यह और ताकतवर होकर गंभीर चक्रवात बन सकता है. इसके बाद इसका असर छत्तीसगढ़ पर भी दिखेगा. अनुमान के मुताबिक 19 नवंबर से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने लगेंगे और बारिश का दौर शुरू हो जाएगा. 20 और 21 नवंबर को कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है. हालांकि 18 नवंबर तक मौसम साफ और सूखा बना रहेगा। यानी अभी चार दिन लोगों को बारिश से राहत मिलेगी.
उधर ओडिशा सरकार ने इस तूफान को लेकर पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है. तटीय और दक्षिणी जिलों में बचाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में ही यह साफ हो पाएगा कि तूफान कहां टकराएगा. ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को सतर्क रहने को कहा गया है. डिप्रेशन में हवा की रफ्तार 31 से 61 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहती है.


