MATHURA NEWS: Chhajja collapses near temple; half a dozen devotees injured!
MATHURA NEWS: उत्तर प्रदेश के वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास स्लैब गिरने से लोग घायल हो गए।
हादसे में छह श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
हादसे के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
घायल श्रद्धालुओं को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं।
घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
क्या है घटना?
वृंदावन विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया।
हादसे की मुख्य वजह बंदरों की आपसी उछल-कूद बताई जा रही है। मकान मालिक ने भी इस संबंध में दावा किया है।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन ने घायलों के बारे में जानकारी ली है
बांके बिहारी मंदिर के पास हुए हादसे में लक्ष्मीनारायण (35) पुत्र शिशुपाल निवासी अलीगढ़, रुद्रांश (5) पुत्र विजय, विजय (35) पुत्र सतीश निवासी आगरा, उर्मिला देवी (70) पत्नी गोविंद लाल, चंचल प्रजापति (26) पुत्री ओमप्रकाश निवासी राजस्थान, जानकी देवी (48) पत्नी ओमप्रकाश और मेघा सैनी पुत्र जगवती शामिल हैं।
सभी घायलों को रामकिशन मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

