TMC CONGRESS MERGER : दीदी झुकेंगी या TMC डूबेगी? सोनिया ने दिया ऑफर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TMC CONGRESS MERGER : Will Didi bow out or will TMC sink? Sonia Gandhi offers

रायपुर डेस्क। पश्चिम बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस पर संकट गहराता दिख रहा है। पार्टी में बगावत, सांसदों की नाराजगी और लगातार हो रही टूट के बीच अब एक नया सियासी दावा सामने आया है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को TMC का कांग्रेस में विलय करने का प्रस्ताव दिया है। दावा यह भी है कि इसके बदले ममता बनर्जी को कांग्रेस में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अभिषेक बनर्जी को महासचिव जैसे बड़े पद देने की बात कही गई है। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

SAPNA CHAUDHARY FILES CASE: सपना चौधरी ने लगाए पति पर गंभीर आरोप, बच्चों के साथ छोड़ा ससुराल!

दिल्ली में बीते 48 घंटे के भीतर ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की लगातार मुलाकातों ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। पहले ममता बनर्जी 10 जनपथ पहुंचीं, फिर अगले ही दिन अभिषेक बनर्जी की राहुल और सोनिया गांधी से लंबी बैठक हुई।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद TMC सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है। कई सांसदों और नेताओं की बगावत ने पार्टी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में कांग्रेस के साथ मजबूत राजनीतिक समझौता या बड़ा गठबंधन बनने की चर्चा तेज हो गई है।

CG IFS TRANSFER:  वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के प्रभार में बदलाव…

वहीं TMC की ओर से इन दावों को खारिज किया गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि ये मुलाकातें सिर्फ INDIA गठबंधन और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए थीं। लेकिन लगातार हो रही बैठकों ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि क्या TMC अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए बड़ा फैसला लेने वाली है?

अब सबकी नजर ममता बनर्जी के अगले कदम पर टिकी है। अगर इन चर्चाओं में सच्चाई निकली तो यह भारतीय राजनीति के सबसे बड़े सियासी घटनाक्रमों में से एक साबित हो सकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related