PETROL-DIESEL SHORTAGE: Severe shortage of diesel and petrol; many pumps have run dry!
PETROL-DIESEL SHORTAGE: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कई पेट्रोल पंपों में ईंधन खत्म होने की स्थिति बन गई है, जबकि कुछ पंप पूरी तरह ड्राई बताए जा रहे हैं।
इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
जिले में सुबह से ही वाहन चालक पेट्रोल और डीजल के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े नजर आए।
ईंधन की कमी के चलते लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए आमजन में चिंता बढ़ गई है और जल्द आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग उठने लगी है।

