NEPAL ELECTION RESULTS : नेपाल में बालेन लहर! ओली पीछे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEPAL ELECTION RESULTS : Balen wave sweeps Nepal, Oli trails

रायपुर डेस्क। नेपाल की राजनीति में इस बार बड़ा सियासी तूफान देखने को मिल रहा है। वोटों की गिनती जारी है और राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी (RSP) जबरदस्त बढ़त के साथ सत्ता के बेहद करीब पहुंच गई है।

ताजा रुझानों में बालेन शाह की पार्टी 112 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और बहुमत का आंकड़ा पार करती नजर आ रही है। खास बात यह है कि पार्टी अभी नई है, लेकिन चुनाव में जिस तरह की बढ़त मिल रही है, उसने पुराने सियासी खिलाड़ियों की नींद उड़ा दी है।

सबसे ज्यादा चर्चा झापा निर्वाचन क्षेत्र नंबर 5 की हो रही है। यहां राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार और Gen-Z के फेवरेट नेता बालेंद्र शाह पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से काफी आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में शाह ने ओली को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है।

कोसी, मदेश, बागमती और लुंबीनी जैसे लगभग सभी प्रांतों में भी राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी बढ़त बनाए हुए है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि इस बार नेपाल की राजनीति में नया चेहरा और नई ताकत उभरकर सामने आ सकती है।

बता दें कि नेपाल की प्रतिनिधि सभा के लिए गुरुवार को 77 जिलों में करीब 23 हजार मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए थे। शाम 5 बजे तक मतदान चला और उसके बाद देर रात से मतगणना शुरू हुई। चुनाव आयोग को उम्मीद है कि 24 घंटे के भीतर 165 सीटों के शुरुआती नतीजे सामने आ जाएंगे, जबकि पहाड़ी इलाकों की मतपेटियां पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related