HELPLINE : If you have any problem with SIR, complain directly, helpline number released
रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने नागरिकों को बड़ी राहत दी है। अब एसआईआर से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए लोग सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर रायपुर जिले की प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन या किसी भी तरह की तकनीकी दिक्कत होने पर नागरिक इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को त्वरित समाधान मिल सके।
प्रशासन का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सरल और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विधानसभा-वार हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं –
पश्चिम विधानसभा : 9977222564
दक्षिण विधानसभा : 9977222574
उत्तर विधानसभा : 9977222584
ग्रामीण विधानसभा : 9977222594
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि SIR के दौरान यदि किसी भी तरह की परेशानी आती है, तो तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें।

