RAIPUR PETROL PUMP WATER: Water came out along with petrol from the petrol pump nozzle!
RAIPUR PETROL PUMP WATER: रायपुर के मरीन ड्राइव पर जय जवान पेट्रोल पंप के नोजल से पेट्रोल के साथ पानी निकलने से हड़कंप मच गया ।
पेट्रोल पंप पर आक्रोशित ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया, क्योंकि पानी मिले पेट्रोल से कई गाड़ियों के इंजन में खराबी आई थी।
जय जवान पेट्रोल पंप पर लोग अपनी गाड़ियों का पेट्रोल बोतल और बाल्टियों में लेकर आए। पेट्रोल और पानी अलग नजर आ रहा था।
जय जवान पेट्रोल पंप के संचालक का कहना है कि मिलावटी पेट्रोल नहीं है। बारिश के टाइम में हम बार-बार चेक करते हैं कि कहीं टैंक में पानी तो नहीं आ रहा है। टैंक में कहीं से पानी ही रिसा है और पेट्रोल में मिल गया है।
जय जवान पेट्रोल पंप के पेट्रोल से कई गाड़ियों के इंजन में खराबी हुई। ग्राहकों के हंगामा करने पर मौके पर सिविल लाइन पुलिस पहुंची। पेट्रोल पंप संचालक ने मुआवजे का भरोसा दिया।
