SMART METER BILLS: भारी-भरकम बिल के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका बिगुल, घर-घर जाकर शिकायतें जुटाएंगे कार्यकर्ता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Smart Meter Bills: Congress sounds the bugle against exorbitant bills; party workers to go door-to-door to gather complaints.

 

 

 

SMART METER BILLS: बिलासपुर मे स्मार्ट मीटर लगने के बाद से आ रहे भारी-भरकम बिजली बिलों को लेकर आम जनता की शिकायतों के बीच अब कांग्रेस ने इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में बिलासपुर शहर कांग्रेस ने विशेष बैठक कर राज्य सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने की नई रणनीति बनाई है। कांग्रेस का स्पष्ट आरोप है कि स्मार्ट मीटर की वजह से आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

 

तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब घर-घर जाएंगे। वे उपभोक्ताओं से सीधा संपर्क कर बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी उनकी समस्याओं को सुनेंगे और इसके खिलाफ उनसे लिखित शिकायतें एकत्र करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि इन स्मार्ट मीटरों से मध्यम और गरीब वर्गीय परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित और परेशान हो रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “स्मार्ट मीटर हटाओ, जनता को राहत दिलाओ” अभियान के तहत बिलासपुर को स्मार्ट मीटर मुक्त बनाने की मांग की जा रही है। शहर के अलग-अलग वार्डों और घरों से जुटाई गई इन लिखित शिकायतों को प्रदेश स्तर पर प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि सरकार और बिजली विभाग पर कार्रवाई का भारी दबाव बनाया जा सके। कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि आम जनता की इस परेशानी और उनकी आवाज को हर स्तर पर मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related