CHHATTISGARH : नींबू काटा, बारिश रुक गई! सांसद का VIDEO वायरल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Cut a lemon, the rain stopped! MP’s video goes viral

रायपुर। बालोद में कांकेर सांसद भोजराज नाग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सांसद मंच से दावा करते नजर आ रहे हैं कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम में पहुंचने के लिए उन्होंने महादेव से प्रार्थना की और नींबू काटकर बारिश रुकवा दी।

मामला मंगलवार को डौंडीलोहारा के मिनी स्टेडियम में आयोजित मातृ शक्ति कार्यक्रम का है, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी पहुंचे थे।

CG ELECTRICITY: Tata Power ने 4 तहसीलों में बिजली वितरण की मांगी अनुमति! 

सांसद ने मंच से कहा कि जब खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री के आने का प्रोटोकॉल रात करीब 12 बजे जारी हुआ, तब उन्होंने बूढ़ादेव और महादेव से प्रार्थना की और नींबू काटा। उनके मुताबिक इसके बाद बारिश रुक गई और मुख्यमंत्री कार्यक्रम में पहुंच सके।

कार्यक्रम पूरा होने के बाद सांसद ने कहा कि अब अगर पानी गिरना है तो गिर जाए। सांसद का यह दावा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related