ग्राम पंचायत तुलसी में भू-माफियाओं द्वारा राजस्व नुकसान का आरोप, जांच की उठी मांग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Allegations of revenue loss caused by land mafias in Tulsi Gram Panchayat; demand for an inquiry raised.

 

तिल्दा रायपुर 30 जुलाई 2026: ग्राम पंचायत तुलसी (तहसील तिल्दा) में अवैध तरीके से दुकान निर्माण कर शासन के राजस्व को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में श्रीमती सोमती जांगड़े ने छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब के समक्ष शिकायत पत्र प्रस्तुत किया है।

 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि ग्राम तुलसी और नगर पालिका तिल्दा के मुख्य मार्ग पर साईं मंदिर के पास खसरा नंबर 469/1 की लगभग आधा एकड़ जमीन पर वर्ष 2024 में भू-माफियाओं द्वारा अवैध ढंग से 31 दुकानों का निर्माण कर प्रत्येक को 11-11 लाख रुपये में बेच दिया गया था। शिकायत के आधार पर तत्कालीन एसडीएम  प्रकाश टंडन ने निर्माणाधीन दुकानों को तोड़ दिया था।

 

इसके बावजूद उसी भूमि पर भू-माफियाओं ने दोबारा अवैध तरीके से 31 दुकानें बनाने के लिए ग्राम पंचायत तुलसी से प्रस्ताव पारित करवाया और प्रत्येक दुकान को 13 लाख रुपये में बेच दिया। पंचायत में मात्र दो लाख रुपये में बिक्री बताकर रसीद काटी गई, जबकि बाकी करोड़ों रुपये की राशि का गबन किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि दुकान आवंटन के लिए निर्धारित टेंडर प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

जांगड़े ने मंत्री से निवेदन किया है कि प्रस्तुत आवेदन के आधार पर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। शिकायत पत्र के साथ मूल दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं।

 

वही तिल्दा SDM ने पूरी मामले को लेकर कहा कि मेरे संज्ञान में आज ही आया है…इस पर जांच के बाद विधिवत कार्यवाही किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related