RAIPUR DRUG CASE : NDPS केस में बड़ा खुलासा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR DRUG CASE : Big revelation in NDPS case!

रायपुर। रायपुर पुलिस ने NDPS केस में बड़ा एक्शन लेते हुए दो और आरोपियों को पकड़ लिया है, जो पिछले कई महीनों से फरार चल रहे थे। मामला तिल्दा नेवरा थाना इलाके का है, जहां 28 जनवरी को हुई बड़ी कार्रवाई के बाद अब केस में नया मोड़ आया है।

दरअसल, पहले पुलिस ने मधु मिश्रा नाम की महिला को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से 73 किलो गांजा, प्रतिबंधित नाइट्रोसन टैबलेट, करीब 1.87 लाख रुपए कैश, मोबाइल और हथियार बरामद हुए थे। कुल जब्ती करीब 41 लाख से ज्यादा की थी।

अब पकड़े गए आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं और पूछताछ में उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। दोनों ने कबूल किया कि वही मधु मिश्रा को गांजा और नशीली गोलियां सप्लाई करते थे।

पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरे नेटवर्क की जांच अब और तेज हो गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related