CG Suspension News: ड्यूटी से गायब पंचायत सचिव सस्पेंड! 

Date:

CG Suspension News: Panchayat Secretary Absent from Duty Suspended!

CG Suspension News: सरगुजा के लखनपुर ग्राम के बेलखरिखा में जिला पंचायत CEO  विनय अग्रवाल ने ग्राम पंचायत सचिव की अनाधिकृत अनुपस्थिति और लापरवाही पाए जाने पर तत्काल निलंबन के निर्देश दिए है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान CEO ने ग्राम करजी और बेलखरिखा में विकास कार्यों की समीक्षा की जिसमें करजी में निर्माणाधीन पंचायत भवन और आंगनबाड़ी भवन व प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित आवासों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बेलखरिखा में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के तहत आयोजित जनसंवाद में उन्होंने स्वास्थ्य एवं पोषण योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। साथ ही अपूर्ण कार्यों को 15 दिनों में शुरू करने के निर्देश भी दिये।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related